कोडरमा में महिलाओं का क्षमता वर्धन कार्यक्रम, गांव विकास की बनी कार्ययोजना

कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में संस्था समर्पण द्वारा महिलाओं के नेतृत्व विकास के लिए एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
कोडरमा: संस्था समर्पण द्वारा होटल सेलिब्रेशन कोडरमा में महिलाओं व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चर्चा के दौरान महिलाओं ने अपने द्वारा किये गये प्रयासों को रखा एवं क्या कमी या अड़चनें आयी उस पर विस्तार से चर्चा की.
जिसमें शराब की बढ़ती समस्या की रोकथाम, पेयजल की कमी के विरुद्ध जनावेदन देना, आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्रिय करने आदि शामिल है. परियोजना प्रबंधक सलोनी कुमारी ने उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें अपने अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा गांव और समुदाय के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.
सुनील कुमार ने कहा कि अब सुदूरवर्ती इलाकों की महिलाएं भी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखती हैं, यह देख सुनकर सुकून मिलता है. अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की. जिसमें ग्राम सभा में नियमित भागीदारी, गांव की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा महिलाओं को संगठित कर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति आदि शामिल है.
मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मंटू कुमार, पिंकी देवी, बिमला देवी, नमिता देवी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










