इंटरसिटी एक्सप्रेस में शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ कोडरमा की टीम ने एक बार फिर अवैध शराब की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है़
4कोडपी51बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपी के साथ आरपीएफ. ——————— प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. आरपीएफ कोडरमा की टीम ने एक बार फिर अवैध शराब की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है़ आरपीएफ लगातार तीन दिन से शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ रही है़ बावजूद शराब तस्करी रुक नहीं रही है़ अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में तस्कर झारखंड से शराब ले जाकर बिहार में बेचते हैं. मंगलवार को आरपीएफ ने शराब के साथ सुनील यादव 27 वर्ष पिता प्रकाश यादव निवासी तेतरीयाडीह हीरोडीह थाना जयनगर कोडरमा को गिरफ्तार किया़ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सउनि शशि कांत तिवारी, आरक्षी/भगवान ओझा, विकास कुमार गाड़ी संख्या 13305 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस में गश्त कर रहे थे़ इस दौरान ट्रेन हीरोडीह स्टेशन से खुलने के बाद सामान्य कोच संख्या ईसी-134625 में एक व्यक्ति को काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया़ उसके बैग की जांच करने पर उसमें 16 बोतल शराब कुल क्षमता 12000 मिली जिसकी कीमत 11840 रुपये है बरामद किया गया़ बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




