ePaper

दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव को लेकर निशान यात्रा कल

Updated at : 25 Feb 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव को लेकर निशान यात्रा कल

पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 27 फरवरी की संध्या 6 बजे से पूजा अर्चना के साथ मनाया जायेगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 27 फरवरी की संध्या 6 बजे से पूजा अर्चना के साथ मनाया जायेगा. मौके पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार के साथ-साथ ज्योत के साथ बाबा श्याम को छप्पन भोग, खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया जायेगा. कार्यक्रम में आसनसोल के प्रसिद्ध गायक रोहित खाटूवाला के अलावा स्थानीय कलाकार एवं धार्मिक संगठन के गायक कलाकार बाबा श्याम वीर हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं पर आधारित भोजपुरी राजस्थानी सहित क्लासिकल भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका देंगे. मंदिर कमेटी के महावीर खेतान ने श्याम प्रेमियों से अपील की है कि दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्त पहुंचकर भक्ति का आनंद उठाएं. उन्होंने बताया कि अबीर गुलाल एवं फूलों की होली भी खेली जायेगी. 28 फरवरी की सुबह 9 बजे ज्योत के साथ पुनः भजनों का कार्यक्रम शुरू होगा. बाबा श्याम का भोग खीर चूरमा भक्तों के बीच वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर अड्डी बंगला रोड स्थित श्याम प्रेमी संतोष लड़ा के कार्यालय सभागार में बैठक हुई, जिसमें कार्यों का बंटवारा किया गया. मौके पर संतोष लड्ढा, अरविंद चौधरी, संजय नरेड़ी, संजय पिलानिया, विष्णु चौधरी, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, संदीप हिसारिया, पवन खेतान सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद थे. वहीं दूसरी और श्री श्याम फागुन महोत्सव को लेकर कई श्याम प्रेमी, श्रद्धालु भक्त खाटू राजस्थान के लिए कोडरमा स्टेशन से जोधपुर हावड़ा और अजमेर सियालदाह से बुधवार की सुबह रवाना हुए गुरुवार को भी कई श्याम भक्त खाटू राजस्थान के लिए रवाना होंगे. इधर खाटू नरेश के फाल्गुन उत्सव की सतरंगी छटा में भक्त सराबोर हो रहे हैं. झुमरीतिलैया में 27 फरवरी को सुबह 9:30 बजे कोडरमा रेलवे स्टेशन काली मंदिर से अड्डी बंगला के लिए निशान यात्रा निकाली जायेगी. श्याम मंदिर कमेटी के आयुष ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत निशान यात्रा में महिला पुरुष निशान लेकर स्टेशन रोड मुख्य मार्ग होते हुए अड्डी बंगला मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित करेंगे. संध्या में भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा. 28 फरवरी को भी भक्ति के साथ होगा जिसमें स्थानीय गायक एवं श्याम सारण में आजा रे, और बाहर के कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola