सेक्रेड हार्ट के नौ विद्यार्थियों मिला गोल्ड मेडल

Updated:
विज्ञापन
सेक्रेड हार्ट के नौ विद्यार्थियों मिला गोल्ड मेडल

साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलिंपियाड में सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलिंपियाड में सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है. कक्षा 6 से 10 तक के नौ विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई है. गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आराध्या श्री, दिव्यांशु भारती, ज़ारा अहमद, अर्नव राज, ओम कुमार, वंश राज, वाशु गौतम, आशुतोष यादव व मोहित राज शामिल हैं. इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है. विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में नगर परिषद के पदाधिकारी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व पदक प्रदान किया. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करती है. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. साइंस ओलिंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को नई दिशा देती हैं. हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे. मौके पर किशोर कुणाल, चंदन पांडेय, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola