ePaper

मातृ दिवस पर बच्चों के साथ उनकी माताओं ने दिखाया दम

Updated at : 09 May 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
मातृ दिवस पर बच्चों के साथ उनकी माताओं ने दिखाया दम

किडजी में मातृ दिवस समारोह का आयोजन

विज्ञापन

किडजी में मातृ दिवस समारोह का आयोजन झुमरीतिलैया. बिशनपुर रोड स्थित किड्जी विद्यालय में मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी सहित अभिभावकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशिका ब्यूटी सिंह व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान स्कूल के बच्चों के साथ माताओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. मातृ दिवस में मुख्य रूप से नृत्य, लाइव डीजे, फूड स्टॉल, गेम स्टॉल, रैंप वॉक, मॉम विद, किड्स आकर्षण का केंद्र रहा. निदेशिका ब्यूटी सिंह ने कहा कि मातृ दिवस एक विशेष अवसर है, जो मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. मां हमारे जीवन की पहली शिक्षक, मित्र और मार्गदर्शक होती है, उनका स्नेह और सेवा अमूल्य होती है, जिसे किसी एक दिन में पूरा चुकता नहीं किया जा सकता. इस दौरान मोमोज, चाट, गुपचुप, समोसे, कोल्ड ड्रिंक आदि के स्ट्रॉल लगाये गये थे, जिसका अभिभावक तथा विद्यार्थियों ने लुत्फ उठाया. माताओं के बीच मेकअप प्रतियोगिता, क्विज, शृंगार प्रतियोगिता, बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता हुई. शृंगार प्रतियोगिता में पुष्कर की मां, वीरा राज की मां तथा शुभ सिन्हा की मां विजेता रही. नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रूपा सिंह, कार्तिक की मां तथा द्वितीय जूली कुमारी सृष्टि की मां रही. रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्रथम मानसी की मम्मी तथा द्वितीय आर्ची की मम्मी रहीं. बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में अतुल्य की मां तथा वेदांश की मां विजेता रहीं. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ओमी की मां विजेता रही. वहीं एक्टिव मदर का पुरस्कार रिद्धिमा की मां को दिया गया. मिसेज किड्जी का किताब दैविक की मां ने प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाओं में बबीता सिंह, पम्मी सिन्हा, नरगिस, अंकित, अखिलेश, संदीप वर्णवाल, पृथ्वीराज, पुरवा सिन्हा, प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, पूजा, नेहा, माधुरी, नीतू सिन्हा, नेहा कुमारी, विनीता, राखी, रानी, चंचला, रिया, अंजली ,तमन्ना, जूली, ममता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola