ePaper

मॉडर्न के छात्रों ने केटीपीएस शैक्षणिक भ्रमण किया

Updated at : 23 Feb 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न के छात्रों ने केटीपीएस शैक्षणिक भ्रमण किया

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराना और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराना और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था. भ्रमण के दौरान छात्रों ने पावर प्लांट के विभिन्न चरणों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से कोयले से बिजली उत्पादन, पर्यावरणीय प्रभावों और बिजली वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की. प्लांट के अधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षा मानकों और ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया. मौके पर प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को पाठ्यपुस्तकों से परे व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों बढ़ती हैं. छात्रों ने भी इस यात्रा को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक अनूठा अनुभव था. विद्यालय प्रशासन ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola