साजिश के तहत मनरेगा का नाम बदला गया : वामदल

Updated:
विज्ञापन
साजिश के तहत मनरेगा का नाम बदला गया : वामदल

हीरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा

विज्ञापन

: हीरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा जयनगर. विभिन्न मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा कोडरमा एवं एटक, एक्टू तथा सीटू के बैनर तले हीरोडीह बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता किसान नेता महेश प्रसाद सिंह ने की. सभा में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का मुख्य मकसद महात्मा गांधी का नाम हटाना था. जिस महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया, आज उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भारत की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती है. जिला सचिव की अर्जुन यादव ने कहा कि चार मजदूर संहिता कानून पूंजीपतियों के हित के लिए बनाया गया है. आठ घंटा की जगह 12 घंटा मजदूरों को काम करना होगा. किसान नेता असीम सरकार ने कहा कि पंजीपतियों के हित में बिजली का निजीकरण किया जा रहा है. एटक नेत्री सोनिया देवी ने कहा कि चार मजदूर संहिता कानून देश के हित में नहीं है, इसे वापस लेने की आवश्यकता है. नुक्कड सभा को पूर्व उपप्रमुख जयनगर वीरेंद्र यादव, सीपीएम नेता रमेश प्रजापति, मजदूर नेता राजेंद्र यादव, सहायक अंचल सचिव कामेश्वर पंडित, काली सिंह, गांगो नायक, शमीम खान ने भी संबोधित. मौके पर रामचंद्र यादव, उमा देवी, गंदौरी राम, वीरेंद्र सिंह, संतोष यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola