विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :10 Jan 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागींण विकास के लिए सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है.

विज्ञापन

जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव व जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने बेरोगाई में आरइओ रोड से भातु यादव का घर होते हुए मथुरा यादव के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लतवेधवा में विद्यालय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. करियावां के बरियाडीह में छठ घाट से चेकडैम तक पीसीसी पथ, खेशकरी में मदरसा आरसीसी रोड से कर्बला तक पीसीसी पथ का शिलान्यास हुआ. मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागींण विकास के लिए सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, भाजपा प्रतिनिधि रामदेव मोदी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, मुखिया संजय साव, मीडिया प्रभारी दीपक वर्णवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola