खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव से मिले कांग्रेस नेता

Updated:
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव से मिले कांग्रेस नेता

इस दौरान नेताओं ने प्रधान सचिव के समक्ष विभिन्न मामलों को रखा.

विज्ञापन

कोडरमा . कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य आपूर्ति विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव राजेश कुमार शर्मा से मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने प्रधान सचिव के समक्ष विभिन्न मामलों को रखा. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी नेता गणेश स्वर्णकार, नगर कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार शामिल थे.

कार्रवाई नहीं होने के विरोध में रोड मार्च 16 को

डोमचांच.वार्ड नंबर 10 निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी के साथ गत तीन मार्च को हुई मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध अब तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी है. इसके विरोध में राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 16 मार्च को डोमचांच में रोड मार्च व सभा करने का निर्णय लिया गया है. संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि मोदी व सचिव पिंकू मोदी ने बताया कि तीन मार्च को बच्चू मेहता, मनोज मेहता सहित कई लोगों ने संतोष मोदी के साथ घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट की. घटना को लेकर किरण देवी (पति संतोष मोदी) के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola