विश्व यक्ष्मा दिवस मनाने को लेकर बैठक, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस मनाने को लेकर बैठक, दिये कई निर्देश

विश्व यक्ष्मा दिवस को लेकर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि

कोडरमा बाजार. विश्व यक्ष्मा दिवस को लेकर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे यक्ष्मा उन्मूलन कार्यों की समीक्षा की गयी. डॉ. कुमार ने निर्देश दिया कि टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत वेलनेरेबल जनसंख्या का मैपिंग कर सूची कार्यालय को उपलब्ध करायी जाये और चिन्हित मरीजों की एंट्री निक्षय पोर्टल पर सीएचओ स्तर से सुनिश्चित की जाये.

बैठक में पाया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर आयोजित शिविरों में हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से प्रतिदिन मात्र 40-45 मरीजों की स्क्रीनिंग हो रही है, जो लक्ष्य से कम है. इस पर उन्होंने सीएचओ, बीपीएम, सहिया और बीटीटी के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों की जांच करने का निर्देश दिया. बलगम जांच केंद्रों पर यक्ष्मा लक्षण वाले मरीजों की बलगम जांच के साथ-साथ शुगर, एचआईवी और तंबाकू स्क्रीनिंग भी कराने को कहा गया.

24 मार्च को जागरूकता रैली निकालने व कार्यक्रम करने का निर्णय

उन्होंने सहिया दीदी के सहयोग से प्रति माह संदिग्ध मरीजों की जांच सुनिश्चित करने और एसटीएस को एक सप्ताह के भीतर गृह भ्रमण, डीबीटी, जियो टैगिंग जैसे कार्य पूरे करने का निर्देश दिया. 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली निकालने और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संजय वर्मा, अनु पांडेय, आदित्य कुमार, दीपेश कुमार, अरविंद कुमार राणा, प्रकाश कुमार रवि, सुनीता कुमारी, वंदना सिंह और सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola