मौलाना अबुल कलाम महान शिक्षाविद्

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मौलाना अबुल कलाम महान शिक्षाविद्

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मृदुला भगत सहित सहायक प्राध्यापक एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. प्राचार्या ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के शैक्षिक दर्शन पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किया. कहा कि भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम राष्ट्र के महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और महान विचारक थे. डॉ मनीष कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्तित्व का विकास होता है. मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पंकज कुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, स्वर्ण सिंह, डॉ पूजा कुमारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नू कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक कुमार पांडेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार, ओंकार कुमार आदि मौजूद थे. संचालन कार्यक्रम समन्वयक अनिल दास व धन्यवाद ज्ञापन शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola