झुमरीतिलैया में सामूहिक विवाह अभियान का शुभारंभ,11 जोड़ों की कराई जाएगी शादी

Updated:
विज्ञापन
मौके पर उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

मौके पर उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में श्याम शरण में आजा रे संस्था ने 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह अभियान की शुरुआत गौसेवा के साथ की। जानिए इस नेक पहल की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: श्याम शरण में आजा रे... ने समाजहित की दिशा में एक नई पहल करते हुए 11 जोड़ों के सामूहिक शुभ विवाह अभियान का शुभारंभ गुरुवार सुबह गौशाला में गौसेवा के साथ किया. प्रातः 8 बजे संस्था के लगभग 10 से 15 सेवादार स्थानीय गौशाला पहुंचे. जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक गौमाता को गुड़ एवं चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया.

इसके बाद सामूहिक विवाह आयोजन के प्रचार-प्रसार का प्रथम पोस्टर गौशाला परिसर में लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अब "श्याम शरण में आजा रे... झुमरीतिलैया केवल श्री श्याम बाबा के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाजहित के विभिन्न कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभायेगी.

मौके पर विनोद बजाज, गोपाल बागड़िया, संतोष लड्डा, संजय अग्रवाल, आशीष शर्मा, अविनाश कपसिमे, अनंत कुमार, अरुण, अनिमेष आनंद, अनुराग हिसारिया, यश दहिमा आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola