युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद की जयंती

मौके पर लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
डोमचांच. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मॉडल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अखिल सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद को अतीत के भारत को भविष्य के भारत से जोड़ने वाले अद्भुत व्यक्तित्व का धनी महापुरुष बताया. मौके पर संचालिका संगीता सिन्हा, प्राचार्य विजय कुमार, बलराम वर्मा, विश्वजीत बनर्जी, किशोर कुमार सिन्हा, प्रीति शेखर, श्रुति सिन्हा, पंकज कुमार, मुकेश पांडेय, पूजा कुमारी, पल्लवी पांडेय व अन्य मौजूद थे.
बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज में मनी जयंती
डोमचांच. बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं महाविद्यालय सचिव प्रो हिमांशु कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अंदर एक तेज था, एक ऐसी ऊर्जा थी, जो उनकी पहचान को दुनिया भर में सबसे अलग बनाती है. शिकागो के सम्मेलन में उन्होंने भारत क्या है अपने भाषण में व्यक्त कर पूरी दुनिया को चौका दिया था. मौके पर प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, डॉ विनोद कुमार अवस्थी, डॉ मनोज विश्वकर्मा, प्रो हरीश कुमार, प्रो प्रदीप पांडेय, महाविद्यालय के संरक्षक इंजीनियर प्रेमांशु कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










