Mineral Act 2026 के खिलाफ झारखंड में उबाल! भाकपा माले ने PM मोदी का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिवाद मार्च में शामिल माले नेता. | Prabhat Khabar Network

भाकपा माले ने जयनगर में खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में पीएम मोदी का पुतला दहन किया। जानिए क्यों झारखंड के लिए यह बिल नुकसानदायक बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जयनगर: भाकपा माले ने पिपचो में प्रतिवाद मार्च निकालकर पीएम मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान डोमचांच रोड से पेट्रोल पम्प तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा मानसून सत्र में संसद में पारित खनिज खान एवं खनिज विकास विनियम संशोधन अधिनियम 2026 के विरुद्ध पुतला दहन किया गया. खान खनिज अधिनियम संशोधन बिल वापस लो, नरेंद्र मोदी होश में आओ, मोदी अमित शाह हाय-हाय के नारे लगाए.

वक्ताओं ने कहा यह इस अधिनियम के लागू होने से झारखंड सरकार और झारखंड के आम नागरिक छात्र, नौजवानों, किसानों, महिलाओं को भारी नुकसान होगा. केंद्र सरकार जान बूझकर ऐसे निर्णय ले रही है, जिसमें झारखंड के कल्याणकारी योजनाएं बाधित होगी, झारखंड का विकास ठहर जाएगा, झारखंड राज्य एशिया महादेश में सबसे अधिक खनिज संपदा वाला राज्य है, फिर भी केंद्र के उपेक्षित रवैया के कारण झारखंड आज भी पिछड़ा हुआ है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मुन्ना यादव व संचालन असगर अंसारी ने किया. मौके पर जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, चांद अख्तर, सुरेंद्र सिंह, बहादुर यादव, विनोद कुमार दास, जहीर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सिकंदर अंसारी, सुरेंद्र सिंह, शंभू नाथ वर्मा, टेकलाल पासवान, मुजाहिद अंसारी, महबूब अंसारी, एजाज खान, फिरोज अंसारी, सुरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola