अंचलाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो : महेश

महेश कुमार यादव. | Prabhat Khabar Network
आम आदमी पार्टी के महेश कुमार यादव ने कोडरमा के अंचलाधिकारियों पर राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।
कोडरमा : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने जयनगर, चंदवारा, मरकच्चो, डोमचांच एवं सतगांवा अंचलों में राज्य सेवा गारंटी अधिनियम की लगातार हो रही अवहेलना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानून आम जनता, गरीब रैयतों और किसानों को समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन कई अंचलों में इसे पूरी तरह निष्प्रभावी बना दिया गया है.
उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को महीनों तक लंबित रखा जा रहा है, जिससे किसानों और आम नागरिकों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं तथा अन्य राजस्व संबंधी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. उपायुक्त द्वारा कराई गई जांच में 274 दाखिल-खारिज के आवेदन बिना किसी वैधानिक आपत्ति के लंबित पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि विभिन्न अंचल अधिकारियों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनता को समय पर सेवाएं नहीं मिलीं. विशेष रूप से जयनगर अंचल अधिकारी पर सर्वाधिक जुर्माना लगाया गया है. ऐसे अधिकारियों पर केवल जुर्माना नहीं, बल्कि कठोर विभागीय कार्रवाई भी होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










