दो से शुरू होगा फाल्गुन, 15 को लगेगा महाशिवरात्रि का मेला

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 9:41 PM

विज्ञापन

निकाय चुनाव की वजह से पर्व त्योहार में निकलने वाली शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. फाल्गुन का महीना अब वासंती उल्लास को बढ़ाने चार दिन के बाद शुरू होगा. विक्रम संवत 2082 का अंतिम महीना फाल्गुन दो फरवरी से आरंभ होकर तीन मार्च तक चलेगा, इस बार यह माह पूरे 30 दिनों का होगा. इस अवधि में सनातन धर्मावलंबियों के लिए लगभग 30 व्रत-पर्व और उत्सव मनाया जायेगा. कोडरमा में भी पर्व त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है. निकाय चुनाव की वजह से पर्व त्योहार में निकलने वाली शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी. उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के समीप ध्वजाधारी धाम में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का मेला लगेगा, इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं. यहां 777 सीढ़ी चढ़ कर श्रद्धालु जलाभिषेक करेगें. वहीं झरनाकुंड धाम सहित विभिन्न मंदिरों में भी विविध आयोजन किये जायेंगे. शिव बारात निकाली जायेगी. इसके बाद रंगभरी एकादशी का पर्व आयेगा, जब मां गौरा के द्विरागमन के साथ कोडरमावासी का उत्साह और बढ़ जायेगा. 27 फरवरी को एकादशी पर झुमरी तिलैया में श्याम निशान यात्रा निकाली जायेगी एवं ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम भी होगा. इसके अलावा अन्य पर्व त्योहार होंगे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola