अंबाडीह नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
अंबाडीह नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

अमित कुमार यादव ने कहा कि इस डैम के निर्माण से जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा

विज्ञापन

जयनगर. कटिया स्थित अंबाडीह नाला पर बनने वाले चेकडैम का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस डैम के निर्माण से जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का हर गांव विकास की मुख्य धारा से जुडे और हमारे किसान सशक्त बनें. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, मंडल प्रतिनिधि महेश रजक, पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर राणा, वीरेंद्र मोदी, राम लखन यादव, विवेक साव, परसाबाद मंडल महामंत्री जितेंद्र यादव, संजय कुमार गुप्ता, विवेक साव , सुमित सिंह, रामचंद्र यादव, युवा अध्यक्ष विजय यादव, धनंजय पांडे, पंचायत समिति सदस्य प्रसादी राणा, राम लखन यादव, विजय यादव, संवेदक महेंद्र राणा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola