वस्त्र व किताब दान अभियान का शुभारंभ

नगर पर्षद की ओर से शुरू वस्त्र व किताब दान अभियान की शुरूआत युवा भारत पतंजलि परिवार ने की है.
झुमरीतिलैया. नगर पर्षद की ओर से शुरू वस्त्र व किताब दान अभियान की शुरूआत युवा भारत पतंजलि परिवार ने की है. सुषमा सुमन के नेतृत्व में अभियान घर-घर चलेगा. सुषमा सुमन ने बताया कि जो कपड़े व किताब आपके काम नहीं हैं, वह दूसरों के काम आ सकते हैं. अभियान की शुरुआत उपायुक्त ऋतुराज ने अपने घर से की. इधर, योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सुमन, कार्यपालक अभियंता अंकित कुमार गुप्ता ने भी अभियान की शुरुआत की. मौके पर सुभाष प्रसाद वर्णवाल, गायत्री देवी, चंदन देवी, दिलीप मोदी, राजेश वर्मा, गोपाल शर्मा, बीरेंद्र मोदी, सुरेश सिंह आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




