ePaper

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती मनायी

Updated at : 31 Dec 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती मनायी

चित्रगुप्त नगर स्थित विनय कुमार बेलू के आवासीय परिसर में कायस्थ शिरोमणि और एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की 128 वीं जन्म जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला इकाई द्वारा महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय की अध्यक्षता में चित्रगुप्त नगर स्थित विनय कुमार बेलू के आवासीय परिसर में कायस्थ शिरोमणि और एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की 128 वीं जन्म जयंती मनायी गयी.. जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र ने उनके जीवनी और कार्यशैली पर विस्तार से बताते हुए कहा कि बिहार में जमींदारी उन्मूलन सहित लैंड रिकॉर्ड को सुचारू रूप से सूचीबद्ध किये थे, वे एक कुशल प्रशासक थे. समारोह में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, नीरज कुमार, विनय कुमार बेलू, उपाध्यक्ष नीरज कुमार कर्ण, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेश कुमार शोलू, सहित कई चित्रांशों ने अपने विचार रखे. मौके पर सत्येंद्र कुमार सिन्हा, तारकेश्वर प्रसाद, सुशील कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, अजय सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, गौतम कुमार, दिलीप कुमार, रमाकांत प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, बिकेश कुमार सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, बिपिन कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार मोती आदि मौजूद थे. बैठक में 18 जनवरी को पारिवारिक सहभोज करने का भी निर्णय लिया गया, जिसके लिए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई., जिसकी अगली बैठक चार जनवरी को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola