कोडरमा के जयनगर थाने की हाजत में कैदी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

जयनगर थाने की हाजत में कैदी ने फांसी लगाई.

Koderma News: कोडरमा के जयनगर थाना हाजत में बंद कैदी विजय यादव ने कंबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी प्रताड़ना मामले में हिरासत में था युवक. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जयनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खबर है कि जयनगर थाने की हाजत में एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. यह मामला शुक्रवार का है. युवक को पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने पर हिरासत में लिया था. हाजत में युवक ने कंबल को फाड़कर फांसी लगा लिया. इस घटना के बाद कोडरमा जिला पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. अधिकारी सकते में हैं और पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

पत्नी प्रताड़ना मामले में हिरासत में था युवक

मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है, जो कटिया परसाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप के आधार पर हिरासत में लिया था. मामले की जांच चल ही रही थी कि इसी दौरान यह घटना हो गई.

हाजत के अंदर कंबल से लगाई फांसी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने हाजत के अंदर मौजूद कंबल को फाड़कर उससे फांसी का फंदा बनाया और उसी के सहारे आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि यह घटना अचानक हुई, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए.

घटना से पुलिस पर उठे सवाल

थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाजत जैसे सुरक्षित स्थान में कैदी द्वारा आत्महत्या कर लेना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है.

अधिकारियों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस महकमे में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: थाने से गायब हो गई मटन प्रसाद की बाइक, नई गाड़ी खरीदने का दबाव बना रही पुलिस

जांच के बाद ही होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में कैदी ने यह कदम उठाया और सुरक्षा में कहां चूक हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा. यह घटना न केवल पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि हिरासत में बंद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है.

इसे भी पढ़ें: ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola