डीएवी स्कूल गुमो में बच्चों ने मनाया मॉनसून डे, रंग-बिरंगे परिधानों में दिखी बारिश की झलक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने मॉनसून डे पर रंगारंग प्रस्तुति दी. रैंप वॉक और क्राफ्ट मेकिंग में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपुलिया में शनिवार को नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के लिए मॉनसून डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान नन्हे-मुन्नों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से बारिश के मौसम की खूबसूरती को जीवंत कर दिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चे मोर, घोंघा, बारिश की बूंद, बादल, बिजली, मशरूम, मेंढक और इंद्रधनुष आदि के आकर्षक परिधानों में नजर आए. अम्ब्रेला डांस, रेनड्रॉप एक्टिविटी, रेन डे सॉन्ग और रंगारंग रैंप वॉक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे. रैंप वॉक के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया. बच्चों ने झूले का भी आनंद लिया. वहीं, मॉनसून सेल्फी कॉर्नर बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा.

ये भी पढ़ें- जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी की लेट-लतीफी से यात्री परेशान, रूट बदलने की उठी मांग

दूसरी ओर, कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यसहगामी क्रियाकलाप के तहत स्वतंत्रता दिवस क्राफ्ट मेकिंग गतिविधि आयोजित की गयी. शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता विद्यालय के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल कुमारी, शिल्पी गुप्ता, शुभम कुमारी, प्राची कुमारी, पवन कुमार, विदिशा, सृष्टि कुमारी आदि का योगदान रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola