चंदवारा से 60 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

विदाई के दौरान भक्त. | Prabhat Khabar Network

सावन के पावन अवसर पर चंदवारा से 60 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ. पूरा माहौल बोल बम के जयघोष से गूंज उठा.

विज्ञापन

चंदवारा: सावन माह के पावन अवसर पर चंदवारा बजरंगबली चौक से लगभग 60 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की पावन यात्रा के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ. कांवरियों को सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य नीतू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी एवं राजू यादव (करौंजिया), मुरली मोदी ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया.

इस अवसर पर विजय सोनी, शिवकुमार सोनी, उमेश सोनी, संतोष सोनी, सुनील सोनी, बिट्टू कसेरा, बबलू सोनी, कैलाश वर्मा, धीरज सोनी, संदीप सोनी, प्रदीप सोनी, प्रदीप राणा, राजा सोनी, पंकज सोनी, दिनेश सोनी, सचिन सोनी, विक्रम सोनी, रोहित सोनी, श्याम सोनी, पप्पू सोनी आदि उपस्थित थे. विदाई के दौरान सभी ने बाबा भोलेनाथ से कांवरियों की सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की. पूरे वातावरण में "बोल बम" और "हर-हर महादेव " के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola