कोडरमा में अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, दो दुकानों को किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

दुकान में जा घुसा ट्रक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी. इस टक्कर से दो दुकानें पूरी तरह तबाह हो गईं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित दिबौर में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया. दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान 40 वर्षीय कन्हाई सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदा ट्रक कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था. इसी दौरान दिबौर के समीप ढलावनुमा स्थान पर ट्रक अनियंत्रित हो गया. पहले ट्रक ने सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक में टक्कर मारी और इसके बाद सड़क किनारे स्थित दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गयीं.

ये भी पढ़ें- डीएवी स्कूल गुमो में बच्चों ने मनाया मॉनसून डे, रंग-बिरंगे परिधानों में दिखी बारिश की झलक

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान दुकान में सो रहे कन्हाई सिंह के पैर पर दीवार गिर गयी, जिससे उनका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दुर्घटना में ट्रक चालक मधुपुर निवासी सुखदेव महतो को भी हल्की चोट आयी है. उसका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है.

नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे दुकानदार

दुकान मालिक ने बताया कि ट्रक की टक्कर से उनकी दुकान के साथ बगल में स्थित कारु साव की दुकान को भी भारी नुकसान हुआ है. दुकान में रखा फ्रिज, काउंटर, रैक समेत खाद्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गयी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी दुकान को करीब तीन लाख रुपये और कारु साव की दुकान को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दोनों दुकानदारों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी सागर गिरी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य में जुट गए.

ये भी पढ़ें- जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी की लेट-लतीफी से यात्री परेशान, रूट बदलने की उठी मांग



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola