नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
जयनगर में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है.
जयनगर (कोडरमा): थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में आवेदन देकर कलाली रोड निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा के पुत्र 20 वर्षीय पीयूष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ें- जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी की लेट-लतीफी से यात्री परेशान, रूट बदलने की उठी मांग
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में गुरुवार को डुमरी स्थित रेलवे फाटक के समीप ग्रामीणों ने युवक और नाबालिग लड़की को पकड़ लिया.
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गयी तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










