AILRSA अधिवेशन में रेलकर्मियों की मांगों पर होगी चर्चा, अधिवेशन में उठेंगे कर्मियों के मुद्दे

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया में एआईएलआरएसए का त्रिवार्षिक अधिवेशन. रनिंग स्टाफ के शोषण, एनपीएस-यूपीएस और रेलवे के निजीकरण के विरोध में उठाई जाएगी आवाज.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) कोडरमा शाखा का तीसरा त्रिवार्षिक शाखा अधिवेशन रविवार को शहर के कृष्णा होटल में आयोजित होगा. अधिवेशन में एनपीएस-यूपीएस के विरोध, रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण तथा लोको रनिंग स्टाफ के साथ कथित शोषण, तानाशाही और अफसरशाही के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी.

लगातार दो से अधिक नाइट ड्यूटी नहीं

अधिवेशन में एआईएलआरएसए के केंद्रीय अध्यक्ष कॉम. आरआर भगत, महासचिव कॉम. एके राउत, एसईआर के महासचिव कॉम. एसपी सिंह, ईसीआर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष कॉम. संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. संगठन की प्रमुख मांगों में रनिंग, 46 घंटे का साप्ताहिक विश्राम देने, लगातार दो से अधिक नाइट ड्यूटी नहीं लगाने, 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करने तथा एचओईआर के अनुसार 30 प्रतिशत अवकाश देने की मांग शामिल है.

ये भी पढ़ें: नाला सफाई के लिए खरीदी 2 करोड़ की मशीन बनी कबाड़, उपयोगिता पर उठे सवाल

कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करने की मांग उठाई जाएगी

इसके अलावा मुख्यालय बाईपास बंद करने, स्थानांतरण नीति के अनुसार पोस्टिंग करने, एएलपी से हैंड ब्रेक बंधवाने की व्यवस्था समाप्त करने और आरडीएसओ प्रमाणित आरटीआईएस डेटा के बिना कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करने की मांग उठाई जाएगी. संगठन ने धनबाद मंडल में रनिंग स्टाफ के लगभग 40 प्रतिशत रिक्त पदों को शीघ्र भरने, कर्मचारियों को पदोन्नति देने, एनपीएस-यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण पर रोक लगाने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें: आदिवासी दिवस: 9 अगस्त को रांची की इन सड़कों से होकर न गुजरें वरना पड़ेगा पछताना, खड़े-खड़े तेल देंगे फूंक


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola