शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

जामू पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ में यज्ञ समिति कोशडीहरा महुआटांड़ द्वारा आयोजित श्री श्री अनंत श्री नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ.
मरकच्चो. जामू पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ में यज्ञ समिति कोशडीहरा महुआटांड़ द्वारा आयोजित श्री श्री अनंत श्री नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान रविवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज व विधायक डाॅ नीरा यादव ने संयुक्त रूप से किया. कलश यात्रा में 1001 महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर कोशडीहरा, जामू, डुमरडीहा, खेरोन, दशारो होते हुए उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंची. यहां यज्ञाचार्य डाॅ दशरथी परपन्नाचार्य ने पुजारी बाबूलाल यादव के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया. तत्पश्चात कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची. वहां कलश को यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया. अनुष्ठान में प्रमुख विजय कुमार सिंह, कैलाश यादव, मुखिया नीता कुमारी, पूनम कुमारी, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री विजय यादव, सुनील यादव, राजेश पासवान, दशरथ यादव, यज्ञ समिति अध्यक्ष महेश यादव, सुरेश दास, महेश महतो, रवींद्र गुप्ता, अरुण यादव, सुदामा यादव, सुरेंद्र यादव, गोपी यादव, रवींद्र यादव, देवव्रत यादव, सुजीत यादव, अनिल यादव, उपेंद्र यादव, दिलीप दास, ईश्वर यादव, दिवाकर यादव, हरिहर यादव, रामू महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




