झामुमो ने दिशोम गुरु को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
झामुमो ने दिशोम गुरु को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झामुमो जिला समिति की ओर से सरना स्थल लख्खीबागी में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. झामुमो जिला समिति की ओर से सरना स्थल लख्खीबागी में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने की, संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. नेताओं ने कहा कि गुरुजी को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिये. मुख्यमंत्री से आग्रह किया जायेगा कि गुरुजी की प्रतिमा समाहरणालय परिसर में स्थापित की जाये. नेताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, संजय पांडेय, गंगा प्रसाद यादव, रामेश्वर मुर्मू, इस्लाम अंसारी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, नंदकिशोर मेहता, रवींद्र शांडिल्य, जिला संयुक्त सचिव शशांक कुमार सिंह, संतोष यादव, संजय साजन, गोविंद बिहारी, अनिल वर्णवाल, रफीक अंसारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, छोटू यादव, विश्वनाथ राय, अशरफ अंसारी, अशोक सिंह, गणेश राय, चंद्रदेव यादव, प्रदीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, दीपक सोनी, किशोर पेंटर, राहुल वर्मा, शशिकांत पांडेय, गुड़िया देवी, मनीष पांडेय, दीपक चंद्रवंशी, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola