झरना कुंड विकास समिति का चुनाव, प्रवीण यादव फिर अध्यक्ष चुने गए

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया के झरना कुंड विकास समिति के चुनाव में प्रवीण यादव को फिर से अध्यक्ष चुना गया। सुनील कुमार यादव को सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन

कोडरमा: झरना कुंड धाम परिसर में झरना कुंड विकास समिति की आम बैठक सह चुनाव का आयोजन किया गया। तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद समिति के पुनर्गठन के लिए आयोजित इस बैठक में तिलैया बस्ती एवं इंद्रवा बस्ती के बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के सदस्य शामिल हुए।

चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रवीण यादव लगातार दूसरी बार समिति के अध्यक्ष चुने गए, जबकि सुनील कुमार यादव को सर्वसम्मति से समिति का सचिव मनोनीत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रवीण यादव ने की। शुरुआत में समिति के पिछले कार्यकाल की समीक्षा की गयी और झरना कुंड धाम के विकास, संरक्षण तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके बाद नए कार्यकाल के लिए समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मनोज यदुवंशी, संतोष यादव, विनोद कुमार (विनोद यादव), महेश यादव और प्रेम पासवान को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। पर्यवेक्षकों की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी करायी गयी।

अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण यादव, विक्की यादव, भोला राणा (सुधीर राणा), महेश राम और महेश दास ने अपनी दावेदारी पेश की। मतदान के बाद प्रवीण यादव को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने उनके पूर्व कार्यकाल में किये गये कार्यों पर भरोसा जताते हुए दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में सचिव पद के लिए मतदान नहीं कराया गया। विचार-विमर्श एवं चयन प्रक्रिया के बाद सुनील कुमार यादव को सर्वसम्मति से समिति का सचिव मनोनीत किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण यादव एवं मनोनीत सचिव सुनील कुमार यादव का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola