खुशखबरी : झारखंड के लोगों के लिए मुंबई जाना होगा आसान, इस शहर से जल्द खुलेगी ट्रेन

Published by : Kunal Kishore Updated At : 04 Jul 2024 5:25 PM

विज्ञापन

झारखंड से केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर मुंबई से झारखंड के लिए ट्रेन की मांग की. रेल मंत्री ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव के बाद ट्रेन सेवा शुरु की जाएगी.

विज्ञापन

कोडरमा, नागेश्वर : झारखंड के लोगों को रेल मंत्रालय जल्द दी गुड न्यूज देने वाला है. रेल मंत्रालय झारखंड से मुंबई जाने के लिए जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने वाला है. झारखंड के कोडरमा से सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर कोडरमा से मुंबई के लिए ट्रेन खुलने वाली है.

अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री

नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल कोडरमा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने अन्नपूर्णा देवी से मांग की है कि मुंबई से झारखंड के प्रवासियों के लिए एक नई ट्रेन बहाल की जाए. उन्होंने इसके लिए एक मांग पत्र मंत्री व कोडरमा सांसद को सौंपा. अन्नपूर्णा देवी ने तत्काल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर मुंबई से कोडरमा, धनबाद के लिए ट्रेन की मांग की.

रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

अन्नपूर्णा देवी ने त्वरित रेल मंत्री को फोन लगाया और रेल मंत्री को मुंबई में रह रहे झारखंड के प्रवासियों की समस्या से अवगत कराया और ट्रेन की मांग की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेलीफोन से बात कर मुंबई से कोडरमा और धनबाद के लिए ट्रेन सेवा शुरु करने की सहमति जताई. रेल मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया की महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद मुंबई से धनबाद के लिए रेल सुविधा बहाल करने की बात कही.

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में मनोज कुमार सिंह , हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव और डोमचांच के प्रमुख सत्यनारायण यादव उपस्थित थे. आत्मनिर्भर भारत के प्रतिनिधिमंडल ने बाल विकास मंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया.

Also Read : अन्नपूर्णा देवी को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई

Also Read : Annapurna Devi: मोदी कैबिनेट में फिर मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से दोबारा बनीं हैं सांसद

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola