डीएवी के छात्रों को दी गयी फायर फाइटिंग की जानकारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डीएवी के छात्रों को दी गयी फायर फाइटिंग की जानकारी

सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व सहयोगियों ने विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी.

विज्ञापन

डोमचांच. डीएवी पब्लिक स्कूल, डोमचांच में अग्नि सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व सहयोगियों ने विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी. निदेशक सुनील कुमार, प्राचार्य दिलीप यादव ने डेमो के माध्यम से आग फैलने व उसे रोकने के उपाय बताये. वहीं लोगों की सुरक्षा और आग पर काबू पाने आदि की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि अचानक आग लगने से घबरायें नहीं, बल्कि विवेक का इस्तेमाल करते हुए सही तरीके से आग पर काबू पाने की जरूरत है. विद्यालय के छात्रों की ओर से विभिन्न तरह के पोस्टर बनाये गये और बच्चों के बीच आग पर काबू पाने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola