ePaper

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

Updated at : 23 Apr 2024 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया

विज्ञापन

चंदवारा. कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित प्रत्याशी विनोद सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के बड़की धमराय, कांटी, काको, पिपराडीह, बंदाचक, हरली, बिरसोडीह, डुमरडीहा व फोरलेन चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया और समर्थन मांगा. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया़ हर तरफ भय व भ्रष्टाचार का आलम है़ ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल कर स्वच्छ सरकार बनाना जरूरी है़ उन्होंने कहा कि इन दस वर्षों में कोडरमा सांसदीय क्षेत्र का बुरा हाल हो गया है, विकास के नाम पर कुछ भी दिखायी नहीं देता. सांसद ऐसा चुनें, जो सड़क से सदन तक जनता की आवाज को उठा सके़ अभियान में कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, झामुमो जिला सचिव श्यामदेव यादव, कांग्रेस नेता अज्जू सिंह, राजकुमार यादव, माले नेता विजय पासवान, मोहन दत्ता, इब्राहिम अंसारी, अशोक यादव, बीरेंद्र यादव, छोटू यादव, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, विनोद पासवान, मनोज दास, अनिल मोदी, रामचंद्र यादव, उमेश यादव, रफीक अंसारी, कयूम अंसारी, निजाम अंसारी, मुंशी यादव, कामेश्वर भारती, सुरेंद्र यादव, रविशंकर यादव, कैलाश रजक, उपेंद्र रजक, सुनील रजक, सौदागर दास, दिलीप भारती, सचिन भारती, दिनेश्वर गिरि, पवन कुमार यादव आदि शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola