सुख-समृद्धि की कामना के साथ आल्हो में दुर्गा मां की प्रतिमा का विर्सजन

Updated:
विज्ञापन
सुख-समृद्धि की कामना के साथ आल्हो में दुर्गा मां की प्रतिमा का विर्सजन

प्रखंड के आल्हो में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के आल्हो में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. लोगों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की. मुख्य पुजारी उमेश यादव व रामवती देवी ने नवरात्र की शुरुआत से दशमी व एकादशी तक पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की. उल्लेखनीय है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा वर्ष 1999 से स्थापित कर बसंती दुर्गा पूजा की शुरुआत की गयी. खागो महतो (अब स्वर्गीय) के परिवार ने यहां पूजा की शुरुआत की थी. पूजा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार के सदस्य उमेश यादव, देवनारायण यादव, दुर्गानंद यादव, अनिल यादव, इंद्रदेव यादव, तुलसी यादव, आदित्य यादव, दीपक यादव सहित अन्य परिजन लगे हैंं.

भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत, श्रोताओं का मन मोहा

जयनगर. बासंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से गडगी में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पुजारी चंद्रा देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव व पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया. भक्ति जागरण के दौरान अजीत झांकी ग्रुप धनबाद के कलाकार अनु दुबे, प्रिया रानी, दिलीप, सोनू राणा आदि ने एक से बढ़कर भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, लखपति यादव, केडी यादव, श्रीकांत यादव, हकीम खां, रामनारायण यादव, डॉ रामचंद्र मोदी, नीतीश वर्णवाल, सुबोध गुप्ता, मनोज यादव, अर्जुन यादव, बालेश्वर महतो, मुन्ना राणा, नरेश कुमार यादव, पंकज यादव, विकास यादव, सुखदेव यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, उमेश पासवान व अन्य मौजूद थे. संचालन शिक्षक राजेंद्र यादव व मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola