डोमचांच में अवैध रूप से मोरम का खनन, प्रशासन नींद में

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डोमचांच में अवैध रूप से मोरम का खनन, प्रशासन नींद में

मधुबन पंचायत के गरमुंडो जानेवाली सड़क के किनारे ताराटांड़ में अवैध तरीके से मिट्टी से मोरम निकालने का कार्य चल रहा है.

विज्ञापन

डोमचांच. मधुबन पंचायत के गरमुंडो जानेवाली सड़क के किनारे ताराटांड़ में अवैध तरीके से मिट्टी से मोरम निकालने का कार्य चल रहा है. अवैध खनन से भूमि बर्बाद हो रही है, वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. जानकारी के अनुसार जेसीबी की मदद से मोरम को अवैध तरीके से ट्रकों पर लाद दूसरे राज्यों में ऊंची कीमतों पर बेचने का काम हो रहा है. मोरम कारोबार में माफिया मालामाल हो रहे हैं. मिट्टी की कटाई से कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिये गये हैं. इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है. पूरे मामले को लेकर कार्रवाई नहीं होने से पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola