ePaper

महाकुंभ में सेवा देनेवाले सम्मानित

Updated at : 02 Mar 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ में सेवा देनेवाले सम्मानित

मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया प्रेरणा शाखा ने महाकुंभ में सेवा देनेवाले रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया प्रेरणा शाखा ने महाकुंभ में सेवा देनेवाले रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया. इस आयोजन में रेलवे कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सेवा के लिए सम्मानित किया गया. महाकुंभ में रेलवे कर्मचारियों की सेवा भावना ने लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया. मौके पर मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता गझंडी उमाकांत प्रजापति ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह कर्मचारियों के समर्पण का मान बढ़ाने में मदद करते हैं. महाकुंभ के दौरान हमने दिन-रात काम किया और इस सम्मान ने हमारी मेहनत को सार्थक बना दिया है. सहायक मंडल अभियंता कोडरमा राकेश सिंह ने कहा हमने 45 दिन तक महाकुंभ में कार्य किया, लेकिन आज जो सम्मान मिला है, उसने हम सब की सारी थकान भुला दी, यह जीवनभर याद रहेगा. यातायात निरीक्षक अरविंद सुमन ने कहा कि प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह कर्मियों और अधिकारियों में दोगुना उत्साह भरने का कार्य किया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि महाकुंभ एक महापर्व की तरह है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, परिचालन विभाग, वाणिज्य विभाग और सफाई कर्मियों ने मिलकर 45 दिन तक अपनी सेवा दी. उन्होंने कहा कि हम 18 घंटे ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन यह सम्मान हमें गदगद कर गया, अब हम आनेवाले त्योहारों में 24 घंटे भी काम करने को तैयार हैं. जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है. मारवाड़ी युवा मंच मंडल-1 सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने कहा कि है रेलवे कर्मी बधाई के पात्र है. मायूमं कि अध्यक्ष सारिका लड्डा व सचिव शीतल पोद्दार ने कहा कि कोडरमा पुलिस, आरपीफ, जीआरपी दमकल, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मी के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी ने महाकुंभ में सेवा देकर झारखंड-बिहार के लोगों का दिल जीत लिया है, वे सभी बधाई के पात्र हैं. सम्मान समारोह में गायक कलाकारों, वाद्ययंत्र पर सहयोग करने वाले शुभम मगधिया, बबलू पांडेय, माधव कुमार के अलावा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले बधाई के पात्र हैं. इस अवसर पर रेलवे अधिकारी, कर्मी, एनसीसी कैडेट व कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कलाकारों को तिलक लगाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

नृत्य और संगीत ने बांधा समां

सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति और धर्म भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं. गायक नवीन जैन पांड्या ने धर्म का है ये राज मुकुट, सनातनियों का नाज है….आराध्या सिन्हा ने साथी कदम बढ़ाना, धन्यवाद दे आना, रेल कर्मियों की सेवा को हरगिज न भूल जाना… ऋतु सिंह ने देश रंगीला, रंगीला…,राकेश सिंह राजपूत ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया… हार्दिक लड्ढा ने तेरी मिट्टी में मिल जावां… इसके उपरांत एनसीसी कैडेट ऋतू सिंह ने हाल में ही राज पथ दिल्ली में झारखंड से नृत्य के क्षेत्र में हिस्सा लिया और हाल में ही झारखंड और बिहार के राज्यपाल ने रांची और पटना में अलग अलग सम्मानित किया था. इसे उद्देश्य को लेकर कोडरमा में प्रेरणा शाखा ने इस ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के लिए सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान देश रंगीला रंगीला पर नृत्य प्रस्तुत कर पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाया. इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, सीटीआइ बच्चा सिंह, सीटीआइ-2 दीपक कुमार, वाणिज्य परवेक्षक प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, एएसआई ओमप्रकाश सिंह, वशिष्ठ नारायण यादव, परवेज खान, नीलू कुमारी, किरण कुमारी, नीतू कुमारी, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रिया अग्रवाल, दीपा गुप्ता रीचा भोजानवाला, खुशबू केडिया, रजनी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अनु संघई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola