केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर होली मिलन समारोह

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूरा परिसर रंग, अबीर और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया

विज्ञापन

कोडरमा. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराड़ीह स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले भर से पहुंचे भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पूरा परिसर रंग, अबीर और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया. कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा, होली हमें यह संदेश देती है कि हम आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें. संगठन की मजबूती आपसी विश्वास और समर्पण से ही संभव है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, जूही दास गुप्ता, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, अनीता देवी, चंद्रशेखर जोशी, राजकुमार यादव, वीरेंद्र कुमार मेहता, सत्यनारायण यादव, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, पंकज वर्णवाल, बासुदेव यादव, एसके गौतम, संजय मोदी, महेश वर्मा, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा के अलावे झुमरी तिलैया पार्षद चंदा देवी, संजय यादव, उदय सिंह, मनमीत कौर, पिंकी जैन, झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, संजय पासवान, सुनील भारती, महाबीर यादव, सुजीत मेहता, सुदेश मोदी, प्रियांशु कुमार, महादेव दास, बेलु सिन्हा, राकेश शर्मा, अंकित गुप्ता, अविनाश चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola