शिविर में कई मरीजों की स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में कई मरीजों की स्वास्थ्य जांच

बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों की जांच कर चिकित्सीय सलाह दी गयी

विज्ञापन

जयनगर. गोदखर निवासी मनोहर मोदी के पुत्र चिकित्सक डाॅ बी कुमार ने सहेबाडीह में अपनी माता स्व मुन्नी देवी के जन्म दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया. शिविर में कई लोग पहुंचे, जिनकी बीपी, शुगर सहित कई बीमारियों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गयी. केके मेडिसिन सेंटर सहेबाडीह में आयोजित इस शिविर डाॅ कुमार के अलावा डाॅ अंकिता, डाॅ सीनू प्रिया, डाॅ सेजुल प्रिया ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. मौके पर पंसस बाबू खान, हरि मोदी, आकाश कुमार, सुनील सिंह, सरोज सोनी, सदानंद मोदी, राहुल कुमार, सतीश मोदी, उमेश मोदी, विनय सिंह, मनोज मोदी, नौशाद खान आदि मौजूद थे.

जयनगर: 200 लोगों के बीच बांटे गये कंबल

जयनगर. प्रखंड के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में समाजसेवी गीता देवी (पति गोपीकृष्ण मोदी) ने पहरीडीह, पेठियाबागी, सांथ, गोपालडीह, मोदी मोहल्ला, स्वर्णकार मोहल्ला में जरूरतमंद 200 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया. आर्थिक मदद भी की गयी. वितरण के लिए पहुंचे गीता देवी व गोपीकृष्ण मोदी, पुत्र राजेश कुमार, पुत्र वधू पूनम वर्णवाल का पूजा प्रबंध समिति की ओर से स्वागत किया गया. इस दौरान पूनम वर्णवाल, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, रवींद्र कुमार वर्णवाल, सुनील सिंह, उमेश मोदी, राजेंद्र सिंह, प्रकाश स्वर्णकार, पप्पू कुमार, सरयु पंडित, पुष्पा देवी, बैजनाथ राणा, चुल्हन राम, सोमर साव, दिलीप सिंह, सुभाष राणा, संतोष राणा, बहादुर साव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola