भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश

प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को श्री माहुरी भवन में बैठक हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी पांच व छह अप्रैल को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को श्री माहुरी भवन में बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने की. बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं की भागीदारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा जिम्मेदारियों के वितरण पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ. मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर पप्पू भदानी, राहुल कपसिमे, अंकित गुप्ता, अविनाश चंद्रवंशी, सचिन कपसीमे, साकेत सिंह, सुजल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

वृंदा भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र का शुभारंभ

डोमचांच. नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को वृंदा भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र का उदघाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि इस गैस वितरक केंद्र के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित ईंधन की सुविधा मिले. मौके पर प्रदीप कुमार साव, दिलीप कुमार साव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, युवा नेता संतोष यादव, अरुण कुमार मेहता, हीरालाल साव, महेंद्र साव ,सुनील साव, रामचंद्र मेहता, रामेश्वर राम, जितेंद्र सिन्हा, बैजनाथ यादव, गुलाबचंद साव, राधेश्याम साव, जितेंद्र साव, धर्मेंद्र साव, संजय साव, गणेश मेहता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola