ePaper

मालवाहक टेंपो पलटा, बाइक सवार घायल

Updated at : 02 Jan 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
मालवाहक टेंपो पलटा, बाइक सवार घायल

बरियारडीह चौक से आगे ओवरलोड की वजह से टेंपो पलट गया

विज्ञापन

मरकच्चो़ थाना क्षेत्र के बरियारडीह चौक के समीप मालवाहक टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान गिरिडीह जिला के खोरीमहुआ निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार दोपहर की है. जानकारी के अनुसार, एक मालवाहक टेंपो बरियारडीह की ओर से नावाडीह तरफ जा रहा था. बरियारडीह चौक से आगे ओवरलोड की वजह से टेंपो पलट गया. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक भी टेंपो की चपेट में आकर उसके नीचे दब गयी तथा बाइक चालक घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक को टेंपो के नीचे से निकाला तथा घायल को निजी क्लिनिक ले गये, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola