युवक की मौत मामले में दोस्त पर हत्या का आरोप

रामबचन साव की मौत को पहले सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन अब परिजनों ने उसके दोस्त राहुल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है
डोमचांच. थाना क्षेत्र के मेघन पहाड़ी में 31 दिसंबर की रात एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. रामबचन साव की मौत को पहले सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन अब परिजनों ने उसके दोस्त राहुल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की मां भीखनी देवी ने डोमचांच थाना में राहुल कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात रामबचन साव और राहुल कुमार एक बाइक से पिकनिक मनाने डोमचांच के जंगल में गये थे. लौटते समय राहुल कुमार ने रामबचन के परिजनों को बताया कि रामबचन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल रामबचन को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




