बेटियों की शादी व मृत्यु भोज में अब टैंकर पानी मुफ्त : रमेश हर्षधर

Updated at : 13 Mar 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
बेटियों की शादी व मृत्यु भोज में अब टैंकर पानी मुफ्त : रमेश हर्षधर

पहली बोर्ड बैठक में टैक्स कटौती का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने की तैयारी

विज्ञापन

पहली बोर्ड बैठक में टैक्स कटौती का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने की तैयारी झुमरीतिलैया : नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता और सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दीं. पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने शहरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि अब नगर परिषद क्षेत्र में बेटियों की शादी के अवसर पर पानी का टैंकर मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा. पहले एक टैंकर के लिए एक हजार रुपये शुल्क लिया जाता था और तीन दिनों तक कार्यक्रम रहने पर यह राशि लगभग तीन हजार रुपये तक पहुंच जाती थी. अब नगर परिषद की ओर से इस शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि मृत्यु भोज जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भी टैंकर के पानी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा और नगर परिषद की ओर से पानी मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया अभी पूरी तरह विकसित शहर नहीं है, इसके बाद भी यहां राज्य में सबसे अधिक टैक्स लिया जा रहा है, जो अव्यवहारिक और चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि इस विषय पर पहली बोर्ड बैठक में विस्तार से चर्चा की जायेगी और टैक्स कटौती का प्रस्ताव बनाकर विभागीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री के पास भेजा जायेगा. उन्होंने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर शहर के हित में एकजुट होकर काम करें, ताकि नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके. पदभार ग्रहण के बाद दिन में लगभग तीन बजे नगर परिषद द्वारा संचालित पुस्तकालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम सहित सभी वार्ड के पार्षद मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया गया और उन्हें सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola