ePaper

छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

जयनगर. पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. इसमें कांड संख्या 93/22 के बीरेंद्र साव एवं राजेंद्र साव (गड़गी), कांड संख्या 70/24 के रामदेव पासवान (कटिया) एवं कांड संख्या 21/25 के मनोज राम (पिपचो निवासी) को जेल भेजा गया है.

मूकबधिर युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

कोडरमा बाजार. पुरनानगर में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचाना करियातपुर बरही निवासी 32 वर्षीय नवीन कुमार (पिता स्व रितल महतो) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक युवक मूकबधिर था और उसकी पत्नी भी मूकबधिर है. दोनों के एक पुत्र और पुत्री है. नवीन कुमार पुरनानगर में अपने ससुराल में घर जमाई बन रह रहा था. मृतक के ससुर नंदलाल प्रसाद ने बताया कि उसकी पुत्री जन्म से ही मूकबधिर है. वर्ष 2011 में उसका विवाह मूकबधिर नवीन कुमार के साथ किया गया था. दामाद के माता-पिता के गुजरने के बाद उसने नवीन को घर जमाई बना लिया और गांव में ही अलग घर बना कर रहने दिया. नंदलाल ने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण उसने अपनी दुकान बंद रखी थी, सुबह में उसकी पुत्री सविता कुमारी वट सावित्री की पूजा करने गयी थी. वहीं उनका दामाद नवीन शौच के बाद घर में ताला लगा कर चाबी मेरे घर में रख कर कहीं घूमने चले गये. काफी देर तक नहीं लौटने पर हमलोग उनकी खोजबीन करने लगे. जब हम मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया, तो देखा कि दामाद का कमरा अंदर से बंद है. इसकी सूचना पुलिस और नवीन के परिजनों को देते हुए पुरनानगर बुला लिया. कमरे की कुंडी तोड़ कर जैसे ही अंदर पहुंचे, तो फांसी के फंदे से उसे लटकता देखा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola