पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Published by :DEEPAK
Published at :17 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह में गत दिन अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने गयी टीम पर हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
कोडरमा
. पुलिस ने ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह में गत दिन अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने गयी टीम पर हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक साव 33 वर्ष पिता-इंदर साव उर्फ इंदरदेव साव, किशुन सिंह 70वर्ष पिता-स्व० भातु सिंह, कपील तुरी 59 वर्ष पिता-स्व० लालधारी तुरी, सुरज कुमार, 20 वर्ष पिता-शरीफ तुरी, सभी ग्राम- गोरियाडीह ढाब शामिल हैं. इनके पास से बोलेरो वाहन सं जेएच17डी4808 एवं उसपर तीन सीमेंट की बोरी में अवैध ग्रीन पत्थर भरा करीब 150 किलो बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात्रि में ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियाडीह जंगल में विक्की मेहता व प्रवीण मेहता ने कुछ ग्रामिणों के साथ गोरियाडीह जंगल में अवैध रूप से ग्रीन पत्थर का उत्खन्न कर मालवाहक गाडियों मे लोड कर तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस के वाहन पर अपराधियों ने पथराव किया था. इस संबध में ढाब थाना कांड संख्या- 02/25 दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी. एसपी के निर्देशानुसार ढाब थाना प्रभारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में फरार चल रहे अभियुक्तों में सें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




