ePaper

दो प्रतिष्ठानों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली की खपत मिली

Updated at : 12 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो प्रतिष्ठानों में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली की खपत मिली

विद्युत विभाग में नये कार्यपालक अभियंता के रूप में रंधीर कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर में बिजली चोरी और अनधिकृत लोड के खिलाफ बिजली विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्कूल, प्रतिष्ठानों व अस्पतालों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सुभाष चौक के पास संचालित दो प्रतिष्ठानों में स्वीकृत लोड से अधिक खपत मिली. ऐसे में टीम ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है़ इस विशेष अभियान का नेतृत्व कार्यपालक अभियंता रंधीर कुमार ने किया़ टीम में एमआरटी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सरताज कुरैशी, सहायक विद्युत अभियंता गजेन्द्र टोप्पो, जेइ उज्ज्वल तिवारी, एमआरटी टीम के अविनाश कुमार व सीपी सिंह शामिल थे. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहर में बिजली चोरी और अनुचित लोड पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी़ यदि किसी प्रतिष्ठान में स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खपत पायी गयी, तो उन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola