ePaper

कैलाश राय विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन

Updated at : 03 May 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
कैलाश राय विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन

प्रांतीय योजना अनुसार सभी सदनों से छह-छह अधिकारी बनाये गये.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया. प्रांतीय योजना अनुसार सभी सदनों से छह-छह अधिकारी बनाये गये. विद्यालय में चार सदन क्रमशः गंगा, यमुना, सरस्वती और गोदावरी सदन में बाल संसद का गठन किया गया. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू साथ ही सदन प्रमुख मनोज कुमार सिंह और सदन सह प्रमुख धीरज कुमार पांडेय की देखरेख में चयन की प्रक्रिया पूर्ण हुई. सभी सदनों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेनापति, सह सेनापति, मंत्री और सह मंत्री के दायित्व विद्यार्थियों को सौंपे गये. गंगा सदन से वर्ग दशम के अध्यक्ष अंकित कुमार, यमुना सदन की अध्यक्ष तेजस्वी कुमारी, सरस्वती सदन के अध्यक्ष सानू कुमार, गोदावरी सदन के अध्यक्ष नंदकिशोर चुने गये. इसके बाद प्राचार्य श्री साहू ने सभी काे दायित्व बोध करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी विद्यालय में विशेष हैं, तभी तो आपका चयन हुआ है, आपकी जिम्मेवारी आज से इस सत्र भर के लिए है और आप इसका निर्वहन अपनी क्षमता के अनुसार करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदनों के प्रमुख आचार्य, दीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सदन प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नौ मई को सभी विद्यार्थियों को वंदना सभा में शपथ दिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola