सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन

प्रखंड के हिरोडीह गेडे मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत दो फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.
जयनगर. प्रखंड के हिरोडीह गेडे मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत दो फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. पहला मैच गैडा बनाम रेभनाडीह के बीच खेला गया. इसमें गैडा की टीम 1-0 से विजयी रही. दूसरा मैच मंझगावां बनाम वाइबीसी के बीच खेला गया. इसमें वाइबीसी की टीम 1-0 से विजयी रही. निर्णायक परमेश्वर यादव, सिकंदर यादव, संजय पासवान, दिलीप राणा थे. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, विजय कुमार राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, जिला मंत्री सुधीर सिंह, भुवनेश्वर यादव, ईश्वर मोदी, रवि यादव, विजय यादव, केदार मोदी, मनोज यादव, किशोर यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




