सेवा के तहत जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

Updated at : 15 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा के तहत जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

यह सेवा कार्य इच्छा अनुरूप जय सियाराम सत्संग समिति के प्रबंधन में हुआ

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. काली मंदिर स्टेशन परिसर के समीप आयोजित सात दिवसीय राम कथा के दौरान प्यार बांटते चलो सेवा अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप भोजन का वितरण किया गया. यह सेवा कार्य इच्छा अनुरूप जय सियाराम सत्संग समिति के प्रबंधन में हुआ, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया. मौके पर कथावाचक आचार्य पंडित रामकरण सहल ने कहा कि अन्न का दान सबसे बड़ा दान होता है. पंडित रामकरण सहल ने कहा कि वे जहां भी राम कथा करने जायेंगे, वहां इस सेवा कार्य का उल्लेख करेंगे, ताकि अन्य लोगों में भी ऐसी सेवा भावना के प्रति जागरूकता बढ़े. मौके पर मदुसूदन दारूका, अरुण मोदी, चंद्रशेखर जोशी, कमल दारूका, विकास दारूका, विमल हिसारिया, विशाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.

इनर व्हील क्लब की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

झुमरीतिलैया. इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की मासिक बैठक रविवार को माइका गली स्थित पूर्व अध्यक्ष माला दारूका के आवास पर हुई. अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने की. बैठक में क्लब द्वारा होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये. वहीं इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता के प्रस्तावित कोडरमा आगमन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गयी. बैठक के दौरान इनर व्हील को सदस्य कितना जानते हैं विषय पर क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को साझा किया गया. संचालन सचिव आरती आर्या ने किया. मौके पर कविता दारूका, सरिता विजय, ज्योति पुजारा, रंजीता सेठ, काजल गुप्ता, रितु तरवे, सिमनी छाबड़ा, कंचन भदानी, सरिता कंधवे, सचिव आरती आर्या, क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola