वृद्धा आश्रम में उपलब्ध करायी खाद्य सामग्री

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम में उपलब्ध करायी खाद्य सामग्री

महालक्ष्मी की पूजा के उपरांत समाज के पदाधिकारी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित प्यार बांटते चलो के तहत दोपहर का भोजन जरूरतमंदों को कराया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा के उपरांत समाज के पदाधिकारी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित प्यार बांटते चलो के तहत दोपहर का भोजन जरूरतमंदों को कराया. यहां करीब 225 लोगों के बीच पूड़ी, सब्जी, बुंदिया बांटे गये. वहीं वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच खाद्य सामग्री उपलब्ध कराये गये. बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप खाटूवाला ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर और मार्गदर्शक हैं. उनकी सेवा कर हम सच्ची भक्ति प्राप्त कर सकते हैं. संयोजक मनोज केडिया, कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अरविंद चौधरी ,संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा,अनुराग हिसारिया ने कहा कि समाज सेवा परम कर्तव्य है. मनोज केडिया ने वृद्धाश्रम में घड़ी एवं इलेक्ट्रिक आयरन व अन्य सामग्री देने की बात कही. मौके पर मधुसूदन दारूका, कमल दारूका, आशीष खेतान, चंद्रशेखर जोशी, हर्षित सिंघानिया, आयुष पोद्दार, रंजीत चौधरी, विकास कुमार, अनिल कुमार, वार्डेन मीना देवी, सुनील यादव, नीतू कुमारी, नीतू कुमारी, रितु कुमारी, ज्योति देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola