ePaper

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास पर हो फोकस

Updated at : 02 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास पर हो फोकस

झारखंड सरकार का बजट विधानसभा में तीन मार्च को पेश होगा़ राज्य सरकार का बजट कैसा हो इसको लेकर प्रभात खबर ने लगातार विभिन्न वर्ग की राय जानने का प्रयास किया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. झारखंड सरकार का बजट विधानसभा में तीन मार्च को पेश होगा़ राज्य सरकार का बजट कैसा हो इसको लेकर प्रभात खबर ने लगातार विभिन्न वर्ग की राय जानने का प्रयास किया़ इस दौरान लोगों ने अपनी अपेक्षाएं बतायी. राज्य सरकार द्वारा पेश किये जाने वाले बजट से पूर्व आम लोगों ने अपनी अलग-अलग राय दी है़ लोगों ने कहा है कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास पर फोकस होना चाहिए़ लोगों का कहना है कि सरकार को गंभीर बीमारियों की महंगी दवाओं को मुफ्त करना चाहिए और होल्डिंग टैक्स वसूली से पहले सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए़ लोगों ने युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर जोर देने की जरूरत बताई गई, ताकि पलायन रोका जा सके़ वहीं ग्रामीण विकास के लिए कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की गयी, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और रोजगार के नये अवसर सृजित हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola