घंघरी में महायज्ञ को लेकर झंडारोहण

Updated at : 16 Jan 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
घंघरी में महायज्ञ को लेकर झंडारोहण

छह फरवरी को निकाली जायेगी भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन

: छह फरवरी को कलश यात्रा जयनगर . प्रखंड के घंघरी में छह फरवरी से होने वाले श्रीश्री 1008 शिव महापुराण सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को झंडारोहण किया गया. झंडा जुलूस को मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रसाद सिंह, बद्री मंडल व समाजसेवी महेश सिंह ने संयुक्त रूप से रवाना किया. मौके पर यज्ञ के प्रधान पुजारी रवींद्र पंडित, संगीता देवी, रामू पंडित द्रौपदी देवी, निरंजन पंडित, धीरेंद्र सिंह, सुमिता देवी, गीता देवी, शशि पांडेय, कौशल्या देवी, देवकी देवी, पार्वती देवी, चिंता देवी सहित अन्य मौजूद थे. यज्ञ का आगामी कार्यक्रम : इस यज्ञ में छह फरवरी को कलश यात्रा, पंचांग देव पूजन, मंडप प्रवेश, महाआरती, सात को दैनिक पूजन, व्यास पूजन, संगीतमय कथा प्रवचन आरती व प्रसाद वितरण, आठ को अधिवास, नौ को नगर भ्रमण, 10 को प्राण-प्रतिष्ठा, 11 से 13 तक विविध अनुष्ठान, 14 को दैनिक पूजन, सामूहिक हवन पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन, गौ भोजन, कुमारी कन्या भोजन और महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. यज्ञ के आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री गोहाल, वैदिक आचार्य पंडित अजय कृष्ण शास्त्री वाराणसी उत्तर प्रदेश और कथा व्यास मानस मंजरी प्रियंका शास्त्री हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola