कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू
Updated at : 21 Apr 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड की नावाडीह डमोल पंचायत के जगरनाथी टोला में सोमवार को कलश यात्रा के साथ शिव हनुमंत मंदिर पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ.
विज्ञापन
पत्थलगड्डा. प्रखंड की नावाडीह डमोल पंचायत के जगरनाथी टोला में सोमवार को कलश यात्रा के साथ शिव हनुमंत मंदिर पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु यज्ञ मंडप से कलश लेकर बुध नदी पहुंचे, फिर जल उठा कर नावाडीह, बोगासड़म का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ मंडप पहुंच कर स्थापित किया. इस दौरान जय श्रीराम व जय बजरंग बली के नारे लगाये गये. यज्ञाचार्य के रूप पंडित संदीप शर्मा शामिल होंगे. कलश यात्रा में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंसस महावीर प्रसाद, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, विनोद दांगी आदि शामिल हुए. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश साव, सचिव परमेश्वर साव, सदस्य महादेव कुमार, बीरबल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, रमेश कुमार, रामावतार कुमार, प्रेम प्रजापति, उमेश कुमार समेत कई लोग जुटे हैं. प्रवचनकर्ता के रूप में प्रेमा देवी मधु श्री उपाध्याय शामिल होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




